नई दिल्ली:
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव होंगे. शनिवार को वह नई जिम्मेदारी संभालेंगे. मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक कल रिटायर हो रहे हैं. इससे पहले उन्हें एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया था. एसएन श्रीवास्तव को कुछ दिन पहले ही स्पेशल कमिश्नर (कानून और व्यवस्था) नियुक्त किया गया था. इससे पहले वह सीआरपीएफ में तैनात थे. दिल्ली में नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा रोकने के लिए उन्हें दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर बनाया गया था. एसएन श्रीवास्तव 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम कॉडर में रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Police Commissioner, SN Shrivastava, Delhi Police Commissioner Amulya Patnaik