विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

श्राइन बोर्ड वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द शुरू करने जा रहा है नई पालकी सेवा 

इन पालकियों को लेकर श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि नई पालकियां बहुत आरामदायक, हल्की, मजबूत और अच्छे डिजाइन वाली हैं.

श्राइन बोर्ड वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द शुरू करने जा रहा है नई पालकी सेवा 
वैष्णो देवी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा तक ले जाने के लिए श्राइन बोर्ड जल्द ही नई पालकी सेवा को जल्द ही शुरू करने वाला है. इस सेवा के तहत श्रद्धालुओं और पालकी वालों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है. इन पालकियों को लेकर श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि नई पालकियां बहुत आरामदायक, हल्की, मजबूत और अच्छे डिजायन वाली हैं. इसे आईआईटी बांम्बे के‘ इंडस्ट्रियल डिजायन सेंटर’ और मुंबई के‘ नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इंडस्ट्रियल इंजीनियिरंग’ की टीम ने बोर्ड के साथ मिलकर तैयार किया है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को स्वेटर बांटकर आखिरकार मंत्री अनुपमा जायसवाल ने पहन ही लिया स्वेटर

उन्होंने बताया कि फिलहाल श्राइन बोर्ड को नई डिजाइन की कुल दस पालकियां मिली हैं. हमें उम्मीद है कि अगले महीने तक हमें और 90 पालकियां मिल जाएंगी. इन पालकियों के इस्तेमाल से माता वैष्णो का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को मां के गुफा तक पहुंचने में सहूलियत होगी.

VIDEO: एक दिन में अब सिर्फ 50 हजार लोग ही कर पाएंगे वैष्णो देवी के दर्शन.


गौरतलब है कि नए डिजाइन वाली इन पालकियों का वजन पारंपरिक पालकियों की तुलना में 30 किलोग्राम तक कम होगा. (इनपुट भाषा से)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shrine Board Of Vaishno Devi Will Start Palki Seva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com