- शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' में बीजेपी को आड़े हाथ लिया
- दोनों पार्टियों ने महाराष्ट्र में मिलकर लड़ा था चुनाव
- नतीजे आने के बाद सीएम पद को लेकर अड़ी है शिवसेना
महाराष्ट्र में सरकार गठन (Government Formation in Maharashtra) को लेकर पेच सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है. शिवसेना (Shiv Sena)ने एक बार फिर शनिवार को अपने सहयोगी दल बीजेपी (BJP)पर निशाना साधा. पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' में बीजेपी से पूछा है कि वह सरकार बनाने का दावा पेश क्यों नहीं कर रही है? गौरतलब है कि राज्य में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजों (Maharashtra Assembly Election Result) की घोषणा की गई थी, जिसके 13 दिन बाद भी कोई पार्टी सरकार गठन के लिए आवश्यक 145 सीटें नहीं जुटा पाई है. विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटें और शिवसेना को 56 सीटें मिलीं. बीजेपी और शिवसेना ने राज्य में मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों पार्टियों के बीच की नोकझोंक खुलकर सामने आ गई थी. इस पूरे विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
शिवसेना की BJP को दो टूक, CM पद हमें देने को तैयार हों तभी हमारे पास आएं
मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है. शिवसेना अपने लिए मुख्यमंत्री का पद मांग रही है. शिवसेना इस पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती है, लेकिन भाजपा इस पर तैयार नहीं है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आमने-सामने आने पर शुक्रवार को दोनों दलों के बीच बात और बिगड़ गई थी. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना' के संपादकीय में पार्टी ने कहा, ‘गोवा और मणिपुर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी नहीं थी लेकिन उसने सरकार का गठन किया. यह बात किसी से छुपी नहीं है कि यह सब राज्यपाल के सक्रिय सहयोग से हुआ. लेकिन महाराष्ट्र में सबसे अधिक सीटें पाने के बावजूद भी भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश क्यों नहीं कर रही?' संपादकीय में पार्टी से एक बार फिर जल्द से जल्द सरकार बनाने की बात दोहरायी गई. महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा का सत्र नौ नवम्बर को पूरा हो रहा है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
शिवसेना ने कहा, ‘राज्यपाल भाजपा को सरकार गठन के लिए बुला सकते हैं, क्योंकि उसके पास सबसे अधिक सीटे हैं और भाजपा को यह मौका नहीं गंवाना चाहिए. ‘सामना' में भाजपा के शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के दावे की आलोचना भी की गई. शिवसेना ने कहा, ‘उस वादे का क्या जो गठबंधन बनाते समय सत्ता के बंटवारे को लेकर किया गया था? भाजपा लगातार यह कह रही है कि सत्ता साझेदारी को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया गया.'मुख्यमंत्री पद साझा करने का वादा पूरा न करने को लेकर भी एकबार फिर शिवसेना ने भाजपा पर हमला बोला. उसने कहा, ‘शिवसेना के बिना राज्य में सरकार का गठन नहीं हो सकता, लेकिन भाजपा अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने को तैयार नहीं है. यह कैसी राजनीति है। हम ऐसी गंदी राजनीति में शामिल नहीं हो सकते.'
वीडियो: शिवसेना को लेकर यह बोले देवेंद्र फडणवीस
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं