प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में कौन शामिल होगा इन कयासबाजी के बीच एक नाम पक्का हो गया है. शिवसेना से सांसद अरविंद सावंत आज होने वाले समारोग में पीएम मोदी के साथ शपथ लेंगे. इस बात की पुष्टि शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने की है. एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से अरविंद सावंत का नाम आगे किया गया है. सभी घटक दल मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. राउत ने यह भी कहा है कि शिवसेना के सभी बड़े नेता आज होने वाले शपथग्रहण में समारोह में हिस्सा लेंगे. वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण में शामिल न होने की खबरों पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ममता अपने लिए राजनीतिक संकट पैदा कर रही हैं.
कौन शामिल होगा मोदी मंत्रिमंडल में? अमित शाह और स्मृति ईरानी सहित इन 9 नामों पर कयासबाजी
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दूसरी ओर नॉर्थ ईस्ट बीजेपी के लिए बेहद खास रहा है. बीजेपी ने यहां पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 25 में से 18 सीटों पर कब्जा किया है. अब मोदी कैबिनेट मे उत्तर पूर्व से किसको जगह मिल सकती है इस पर भी सबकी नजर रहेगी. वहीं खबर आ रही है कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा अपने आधिकारिक कार्यक्रमों को लेकर अत्यंत व्यस्तता के कारण गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री के निजी सचिव लाल्हमानसांगा ने कहा कि जोरामथांगा, जो सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष भी हैं, ‘‘अत्यंत आधिकारिक व्यस्तता'' के कारण शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हो पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री लालरुअत्कीमा, नवनिर्वाचित सांसद सी लालरोसांगा और दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके वनलालजावमा समारोह में शामिल होंगे.'
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री पद की गुरुवार शाम को शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने आज सुबह राजघाट जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी. मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक में देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को भी नमन किया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी, सम्मान प्रकट किया. इस साल हम बापू का, 150वां जयंती वर्ष मना रहे हैं. मैं आशा करता हूं कि यह विशेष अवसर बापू के नेक विचारों एवं आदर्शों को और लोकप्रिय बनाने तथा गरीबों, वंचितों एवं हाशिये पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में हमें प्रेरित करें. '' मोदी ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘ हम अपने प्रिय अटलजी को हर क्षण स्मरण करते हैं. भाजपा को लोगों की सेवा करने का इतना बड़ा अवसर मिलता देख, वह बहुत खुश होते.'' उन्होंने कहा ‘‘अटलजी के जीवन एवं उनके कार्यों से बहुत प्रेरित हूं.
संभावित मंत्रियों को पीएम ने चाय पर बुलाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं