विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2017

जापान का JA और इंडिया का I मिलकर 'जय' बनता है : बुलेट ट्रेन पर शिंजो आबे

आबे ने पीएम मोदी को दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उन्होंने न्यू इंडिया के संकल्प में जापान को अपना साथी चुना. वह इसका पूरा समर्थन करते हैं.

जापान का JA और इंडिया का I मिलकर 'जय' बनता है : बुलेट ट्रेन पर शिंजो आबे
शिंजो आबे और पीएम नरेंद्र मोदी
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने गुरुवार को 1.10 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई उच्च गति रेल परियोजना की आधारशिला रखी. भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखने का समारोह साबरमती रेलवे स्टेशन के पास स्थित एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित हुआ. पीएम मोदी और आबे ने बटन दबाकर भारत की क्रांतिकारी रेल परियोजना की शुरुआत की घोषणा की. जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (जेआइसीए) और केंद्रीय रेल मंत्रालय ने 508 किलोमीटर लंबे गलियारे वाली इस परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.
  1. अपने भाषण की शुरुआत नमस्ते से करते हुए शिंजो आबे ने कहा कि मजबूत भारत जापान के हित में है.
  2. एक दिन पूरे भारत में बुलेट ट्रेन चलेगी. हम मिलकर काम करेंगे, भारत में बुलेट ट्रेन के शिलान्यास से मैं बहुत खुश हूं.
  3. मुझे उम्मीद है कि जब कुछ साल बाद फिर से यहां आऊंगा तब बुलेट ट्रेन की खिड़कियों से भारत के सुंदर दृश्यों का आनंद उठाऊंगा.
  4. आबे ने पीएम मोदी को दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उन्होंने न्यू इंडिया के संकल्प में जापान को अपना साथी चुना. वह इसका पूरा समर्थन करते हैं.
  5. जापान मेक इन इंडिया को समर्थन करता है. अगर भारत और जापान मिलकर काम करें तो कुछ भी असंभव नहीं. 
  6. मैं भारत और गुजरात को बहुत पसंद करता हूं. आशा है जब अगली बार भारत आऊंगा तो बुलेट ट्रेन में बैठकर आऊंगा. मेरे प्यारे भारत के लिए मैं सबकुछ करूंगा. 
  7. जापान का JA और India का I मिलने से 'जय' बन जाता है. जय इंडिया, जय जापान.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shinzo Abe, Bullet Train, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com