विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2013

भारत बंद का दूसरा दिन, नोएडा में हिंसा के मामले में 122 गिरफ्तार

भारत बंद का दूसरा दिन, नोएडा में हिंसा के मामले में 122 गिरफ्तार
देश के 11 बड़े ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है। कई शहरों में कल की तरह आज भी बैंक बंद हैं और परिवहन सेवाएं बाधित हैं। नोएडा में कल फैक्टरियों और गाड़ियों में तोड़फोड़ तथा आगजनी के मामले में 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली: ट्रेड यूनियनों और मजदूर संगठनों की देशव्यापी हड़ताल का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज भी विभिन्न शहरों में बंद का मिलाजुला असर दिख रहा है। नोएडा में कल फैक्टरियों और गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। हड़ताल के दौरान कल यहां 25 से ज्यादा वाहन फूंक डाले गए, जिसके बाद पुलिस ने 122 लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के न्यायिक आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने आज वहां फ्लैग मार्च भी किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मेरठ के संभागीय आयुक्त ने वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मामले की जांच का आदेश दिया है। एसएचओ का तबादला कर दिया गया है और पुलिस लाइन हाजिर किया गया है, जबकि दो पुलिसकर्मी और इतने ही दमकलकर्मी हिंसा में घायल हुए। कामगारों ने नोएडा फेज 2 इलाके में औद्योगिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

दिल्ली में बंद की वजहों से सबसे ज्यादा परेशानी स्टेशन पर यात्रियों को उठानी पड़ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सभी सार्वजनिक बैंक बंद हैं और यहां बसें भी नहीं चल रही हैं। कोलकाता में बंद का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है और यहां दुकानें और फैक्टरियां खुली हैं। मुंबई में भी बंद का ज्यादा असर नहीं पड़ा है। कल यानी इस हड़ताल के पहले दिन सरकारी बैंकों, बीमा, बिजली और माइनिंग सेक्टर समेत कई क्षेत्रों पर असर दिखा। राजधानी दिल्ली में ऑटो और बसें नहीं चलने से लोगों को परेशानी हुई, लेकिन डीटीसी बसों के फेरे बढ़ने से हालात बेकाबू नहीं हुए।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत बंद, राष्ट्रव्यापी बंद, ट्रेड यूनियन, नोएडा हिंसा, All India Strike, Trade Union, Banking Strike, Noida Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com