विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2022

संयुक्त किसान मोर्चा ने फिर की आंदोलन की घोषणा, सरकार पर लगाया वादे पूरा नहीं करने का आरोप

बैठक में लखीमपुर खीरी मामले में चल रही कानूनी प्रक्रिया की समीक्षा कर चिंता जताई गई कि पुलिस प्रशासन और अभियुक्त मिलकर अपराधियों को बचाने और बेकसूर किसानों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.

संयुक्त किसान मोर्चा ने फिर की आंदोलन की घोषणा, सरकार पर लगाया वादे पूरा नहीं करने का आरोप
किसानों ने कहा कि 3 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपने प्रमुख आश्वासनों पर कुछ भी नहीं किया है. (File Pic)
नई दिल्ली:

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर आंदोलन की घोषणा की है. किसान 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी गारंटी सप्ताह मनाएंगे. जिसमें एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर लखीमपुर खीरी मामले को लेकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा. संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि तीन महीने बीतने के बाद भी सरकार द्वारा किसान आंदोलन को दिए आश्वासन पर अमल नहीं करने से सरकार की किसान विरोधी नियत जाहिर है. दिल्ली में गांधी शांति प्रतिष्ठान में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े सभी संगठनों की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की कानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की जाएगी. 

इस बैठक में लखीमपुर खीरी मामले में चल रही कानूनी प्रक्रिया की समीक्षा कर चिंता जताई गई कि पुलिस प्रशासन और अभियुक्त मिलकर अपराधियों को बचाने और बेकसूर किसानों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. जिसके बाद मोर्चे ने तय किया कि इस मामले में कानूनी लड़ाई में कोई ढील नहीं बरती जाएगी और मोर्चे की तरफ से किसानों के परिवारों को पूरी कानूनी मदद दी जाएगी. इसके अलावा भारत सरकार द्वारा 9 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा को दिए लिखित आश्वासनों की समीक्षा की गई.

जिसके बाद किसानों ने कहा कि 3 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपने प्रमुख आश्वासनों पर कुछ भी नहीं किया है. एमएसपी पर जो कमेटी बनाने का आश्वासन था उसका नामोनिशान भी नहीं है. हरियाणा को छोड़कर अन्य राज्यों में किसानों के विरुद्ध आंदोलन के दौरान बने केस वापस नहीं लिए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने कुछ केसों को आंशिक रूप से वापस लेने की बात कही है, लेकिन उसकी भी कोई  ठोस सूचना नहीं है. देशभर में रेल रोको की केसों के बारे में भी कुछ नहीं हुआ है.

किसानों का कहना है कि लखीमपुर खेरी कांड पर सरकार की भूमिका और किसान आंदोलन को दिए आश्वासनों पर वादाखिलाफी के मुद्दे को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 21 मार्च को देशभर में रोष प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है. मोर्चे ने फिर दोहराया कि 28 और 29 मार्च को ट्रेड यूनियन द्वारा भारत बंद के आह्वान का संयुक्त किसान मोर्चा समर्थन करता है और देश भर में किसान उसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे.

यह भी पढ़ें:
संयुक्‍त किसान मोर्चा दोफाड़, योगेंद्र यादव बोले-कुछ किसान नेताओं ने चुनाव में भाग लेकर गलत काम किया..
नहीं हो सकी संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, पंजाब में चुनाव लड़ने वालों पर लगाया मीटिंग पर कब्जा करने का आरोप
किसान पहले राज बदलें फिर खुद की सरकार बनाएं : राज्यपाल सत्यपाल मलिक

देश प्रदेश : संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक में आपसी मतभेद खुलकर सामने आए

लेखक के बारे में
img
राहुल चौहान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanyukt Kisan Morcha, Protest Against Government, Kisan Andolan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com