विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2020

कांग्रेस प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय झा, पार्टी की कार्यशैली पर खड़ा किया था सवाल

कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया है.

कांग्रेस प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय झा, पार्टी की कार्यशैली पर खड़ा किया था सवाल
कांग्रेस नेता संजय झा- फाइल फोटो
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया है. पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने को मंजूरी दी.

इसके साथ ही अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है.

उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए बीके हरि प्रसाद और नसीर अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Jha, Congress Spokesperson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com