विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2019

सलमान खुर्शीद ने ली चुटकी, कहा- पीएम मोदी ने 'मेडिटेट' कहा होगा, ट्रंप ने सुन लिया 'मेडिएट'

Salman khurshid on Trump: सलमान खुर्शीद ने कहा, 'यह संचार की समस्या थी. लेकिन कूटनीति संचार पर निर्भर है और अगर आप ठीक से बातचीत नहीं कर सकते, तो यह किस तरह की कूटनीति है.'

Also Read in
सलमान खुर्शीद ने ली चुटकी, कहा- पीएम मोदी ने 'मेडिटेट' कहा होगा, ट्रंप ने सुन लिया 'मेडिएट'
Salman khurshid on Trump: सलमान खुर्शीद ने कहा यह संचार की समस्या थी
  • पीएम मोदी ने 'मेडिटेट' कहा होगा, ट्रंप ने सुन लिया 'मीडिएट': खुर्शीद
  • खुर्शीद ने कहा, यह संचार की समस्या थी लेकिन कूटनीति संचार पर निर्भर है
  • 'अगर आप ठीक से बातचीत नहीं कर सकते, तो यह किस तरह की कूटनीति है'
नई दिल्ली:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने मजाकिया अंदाज में गुरुवार को कहा कि 'मेडिटेट' और 'मेडिएट' के बीच भ्रम हो जाने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को लगा होगा कि भारत उनसे कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप चाहता है. भारत ने ट्रंप के दावे को खारिज किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कश्मीर  मुद्दे के समाधान के लिए उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का अनुरोध किया. खुर्शीद (Salman khurshid) यहां अपनी पुस्तक 'विजिबल मुस्लिम, इनविजिबल सिटिजन: अंडरस्टैंडिंग इस्लाम इन इंडियन डेमोक्रेसी' के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे. विवाद का संदर्भ देते हुए पूर्व विदेश मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी कहना चाहते हों कि आप योग के लिए मेडिटेट यानि ध्यान क्यों नहीं करते और उन्होंने मेडिएट (मध्यस्थता) सुन लिया हो.'

जेडीयू ने तीन तलाक विधेयक का किया विरोध, कहा- जन जागरूकता की है जरूरत

खुर्शीद ने कहा, 'यह संचार की समस्या थी. लेकिन कूटनीति संचार पर निर्भर है और अगर आप ठीक से बातचीत नहीं कर सकते, तो यह किस तरह की कूटनीति है.' कांग्रेस नेता ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक राजनयिक के तौर पर हासिल पिछली उपलब्धियों का हवाला देते हुए उनकी प्रशंसा की. (इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khurshid, PM Modi, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com