विज्ञापन
This Article is From May 06, 2015

सलमान खान 'हिट ऐंड रन केस' के पीड़ित ने कहा- हम चाहते हैं सलमान खान को सजा न हो

बॉलिवुड स्टार सलमान खान से जुड़े 2002 के हिट ऐंड रन केस में मुंबई सेशन कोर्ट ने आज फैसला आ सकता है। तमाम उतार चढ़ाव से गुजर चुके इस मामले में सलमान खान के अलावा एक पक्ष है उन पीड़ितों का जो उस रात इस दुर्घटना के शिकार रहे। घायलों में से एक पीड़ित का कहना है कि उसे किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं है।



2002 की उस रात को जो मरे और घायल हुए, वे मजदूर थे। उस रात घायल हुए में से एक रहे अब्दुल शेख। अब्दुल शेख ने इस पूरे मामले पर कहा कि उन्होंने इस घटना में अपनी टांग खो दी। वह अब खाने कमाने लायक नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हममें से एक व्यक्ति मारा गया था जबकि चार लोग उस ऐक्सिडेंट से बुरी तरह से घायल हो गए। उन्होंने कहा, मुझे किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं है लेकिन कोर्ट पर निर्भर करता है कि वह इस बाबत क्या निर्णय लेता है। अगर कोर्ट उसे (सलमान खान) को सजा दे भी देती है तो क्या वह हमारे पिछले 13 साल लौटा पाएंगे जो बरबाद हो गए?

अब्दुल शेख ने कहा कि वह चाहते हैं कि सलमान खान को सजा न हो और उन्हें (पीड़ितों को) कुछ राहत भी मिल जाए।



क्या है पूरा मामला...?

27-28 सितंबर, 2002 की रात को बांद्रा की अमेरिकन लॉन्ड्री के सामने सलमान खान की लैंडक्रूज़र गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई। बेकरी में काम करने वाले चार-पांच मज़दूर फुटपाथ पर सो रहे थे। गाड़ी तीन सीढ़ियों पर चढ़ गई। पहिये के नीचे कुचलकर एक की मौत हो गई, चार घायल हो गए। पुलिस मौके पर सुबह के तीन बजे पहुंची। मामले में सलमान खान को लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोपी बनाया गया, और सुबह गिरफ्तार किया गया और पुलिस स्टेशन से ही ज़मानत हो गई।

इसी मामले से जुड़ी और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

कौन हैं मुख्य गवाह...?

सलमान खान की सुरक्षा में सिपाही रवींद्र पाटिल तैनात था, जिसने बयान में बताया कि सलमान शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। पाटिल ने सलमान को समझाया था कि आगे मोड़ है, लेकिन सलमान ने गौर नहीं किया। चार घायल चश्मदीद गवाह, चार और मौके पर पहुंचे लोगों की गवाही हुई। कुल 27 गवाह पेश।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सलमान खान, हिट ऐंड रन केस, बॉलिवुड, क्राइम, Hit And Run Case, Bollywood, Crime, Salman Khan 2002 Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com