विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

फर्जी टिकट के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर एंट्री करने वाला रूसी पकड़ा गया

ए एलेक्सेई को आज सुबह पकड़ा गया जब हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-थ्री की इमारत में संदिग्ध तरीके से इधर-उधर घूमते देखा.

Also Read in
फर्जी टिकट के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर एंट्री करने वाला रूसी पकड़ा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली हवाई अड्डे पर बुधवार को एक रूसी व्यक्ति को कथित तौर पर फर्जी यात्रा टिकट के साथ पकड़ा गया जो यहां अपने दोस्त को विदा करने के लिए आया था. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. ए एलेक्सेई को आज सुबह पकड़ा गया जब हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-थ्री की इमारत में संदिग्ध तरीके से इधर-उधर घूमते देखा.

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों ने बताया कि एलेक्सेई ने उन्हें बताया कि वह टर्मिनल में अपने एक दोस्त को विदा करने के लिए आया था जो मॉस्को जा रहा था. सूत्रों ने बताया कि उसने सुरक्षा अधिकारियों को यह भी बताया कि उसने हवाई अड्डा क्षेत्र में घुसने के लिए एक रद्द की हुई टिकट का इस्तेमाल किया.

यह भी पढ़ें - भगोड़े अमेरिकी नागरिक की जमानत नामंजूर, रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर किया था गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इसके बाद व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि रद्द की हुई टिकट फर्जी थी. वैध टिकट के बिना हवाई अड्डे के टर्मिनल में प्रवेश करना भारतीय विमानन नियमों के तहत गैरकानूनी है.

VIDEO: मिर्जापुर में फ्रेंच पर्यटकों से छेड़छाड़ और मारपीट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russian, IGI Airport At Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com