दिल्ली के 'स्टिंग मास्टर' चेतन शर्मा पर फायरिंग, केजरीवाल मिलने पहुंचे

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में शुक्रवार देर रात चेतन शर्मा नाम के एक शख़्स पर कुछ अज्ञात लोगों ने फ़ायरिंग की। गोली चेतन शर्मा के हाथ में गोली लगी और वे घायल अवस्था में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उनसे मिलने पहुंचे।

चेतन शर्मा वही शख़्स हैं जो अब तक कई स्टिंग ऑपरेशन कर चुके हैं। 2008 में उनके स्टिंग ऑपरेशन से 98 ट्रैफ़िक पुलिस वाले निलंबित किए गए थे। इसके अलावा संगम विहार में शराब माफ़ियाओं से घूस लेने वाले 30 पुलिसकर्मियों पर भी शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन से कार्रवाई हुई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शर्मा एमसीडी के कई घूसखोर अधिकारियों का भी स्टिंग कर चुके हैं। हालांकि चेतन शर्मा पर भी दिल्ली पुलिस ने कई आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। 7 महीने पहले ही वो ज़मानत पर जेल से बाहर आए थे। उन्हें दिल्ली पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई है।