विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2015

जयपुर आर्ट समिट में गाय के पुतले को लेकर उठा विवाद, विरोध के बाद हटाई गई प्रदर्शनी

जयपुर आर्ट समिट में गाय के पुतले को लेकर उठा विवाद, विरोध के बाद हटाई गई प्रदर्शनी
जयपुर आर्ट समिट में लगाई गई एक प्रदर्शनी जिस पर विवाद उठा
जयपुर: जयपुर के जवाहर कला केंद्र में शनिवार से शुरू हुए पांच दिन के आर्ट समिट के उद्घाटन के साथ ही विवाद शुरू हो गया। यहां एक प्रदर्शनी में गाय के एक पुतले को हवा में लटका दिखाया गया जिसपर लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस को बुला लिया गया। विरोध के चलते प्रदर्शनी को हटा दिया गया।

इस प्रदर्शनी के स्थानीय कलाकार सिद्धार्थ कारवाल का कहना है कि कला के जरिए गाय को प्लास्टिक खाने से होने वाली पीड़ा दिखाने की कोशिश की गई थी। भारत आने वाला हर विदेशी नागरिक गाय को देखता है और गाय की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। गाय जिस हिसाब से प्लास्टिक खा रही है, उसे देखते हुए यह एक दिन गायब हो जाएगी।

गाय की दुर्दशा का वर्णन

इस मामले पर थाना अधिकारी महेंद्र गुप्ता ने कहा कि कई लोगों को हवा में उड़ती हुई गाय नहीं पसंद आई। इसलिए जब ऐसे हवा में उड़ती प्लास्टिक की गाय प्रदर्शनी में लगाई गयी तो पुलिस स्टेशन पर फोन आने लगे और गाय को ज़मीन पर उतार लिया गया। वहीं इस प्रदर्शनी से जुड़े कलाकार इससे बेहद नाराज़ हुए, पुलिस के साथ बहस भी हुई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सिद्धार्थ की माने तो उनका उद्देश्य सिर्फ गाय की दुर्दशा का वर्णन करना था।

वैसे विवाद इस आर्ट समिट के लिए नई बात नहीं है और पिछली बार भगवान गणेश के सैनेटरी पॉट वाली प्रदर्शनी का भी जमकर विरोध किया गया था। कलाकारों के विरोध के बावजूद गाय की प्रदर्शनी हटा ली गयी और इसके साथ ही एक बार फिर कला की आज़ादी को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जयपुर, जवाहर कला केंद्र, गाय विवाद, आर्ट समिट, Jaipur, Jawahar Kala Kendra, Cow Killing, Art Summit