- सुशांत केस में CBI की पूछताछ जारी
- रिया चक्रवर्ती को किया तलब
- गुरुवार को भाई शौविक चक्रवर्ती से की थी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत केस की मौत (Sushant Singh Rajput Death Probe) के सिलसिले में जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने आखिरकार मामले में मुख्य आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty summoned by CBI) को समन भेजा है. CBI ने अपनी जांच शुरू होने के आठवें दिन रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए तलब किया है. इसके पहले गुरुवार को जांच एजेंसी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी. गुरुवार को मामले में सीबीआई ने पहली बार शौविक चक्रंवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद अब रिया चक्रवर्ती को बुलाया गया है.
सीबीआई ने सुशांत के नौकर नीरज सिंह, उनके दोस्त क्रिएटिव आर्ट डिजाइनर सिद्धार्थ पिठानी, कुक केशव और अकाउंटेंट रजत मेवाती से भी पूछताछ की है. इन सभी DRDO गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए लाया गया था, जहां सीबीआई की टीम रुकी हुई है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
बता दें कि सीबीआई रिया चक्रवर्ती सहित मामले में आरोप झेल रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है. 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को मामले में जांच करने की मंजूरी दी थी. इसके अलावा मामले में प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी जांच कर रही हैं. सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 28 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें रिया पर पैसों की धोखाधड़ी और सुशांत को मानसिक प्रताड़ना देकर उन्हें सुसाइड के लिए मजबूर करने जैसे आरोप लगाए थे. इसके बाद 31 जुलाई को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर Enforcement Case Information Report (ECIR) दर्ज किया था.
ईडी ने जांच में रिया का फोन जब्त किया था, जिसमें कथित रूप से कुछ ऐसे वॉट्सऐप चैट्स मिले, जिनके बाद ड्रग्स के इस्तेमाल का एंगल सामने आ गया. ईडी ने इसके लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को संपर्क किया, जिसने मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
Video: मैंने कभी सुशांत से एक रुपया नहीं लिया: रिया चक्रवर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं