विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2021

कोरोना टीकाकरण: बुधवार को ही 80 लाख लोगों ने CoWIN पर कराया रजिस्‍ट्रेशन, 10 बातें

कोरोना वैक्‍सीनेशन का तीसरा चरण 1 मई से प्रारंभ होगा, इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा. टीकाकरण के लिए Co-WIN डिजि‍टल प्‍लेटफॉर्म पर रजिस्‍ट्रेशन बुधवार से शुरू हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, पहले दिन, बुधवार को करीब 80 लाख लोगों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया. सरकार की ओर से कहा कि पहले दिन Co-WIN ऐप ने बिना किसी परेशानी के काम किया और शुरुआती दिन बड़ी संख्‍या में पात्रता रखने वाले लोगों ने बड़ी संख्‍या में नाम दर्ज कराया.

कोरोना टीकाकरण: बुधवार को ही 80 लाख लोगों ने CoWIN पर कराया रजिस्‍ट्रेशन, 10 बातें
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्ली:
  1. टीकाकरण के लिए Co-WIN डिजि‍टल प्‍लेटफॉर्म पर रजिस्‍ट्रेशन बुधवार से शुरू हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, पहले दिन, बुधवार को करीब 80 लाख लोगों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया. सरकार की ओर से कहा कि पहले दिन Co-WIN ऐप ने बिना किसी परेशानी के काम किया. वैसे बुधवार शाम 4 बजे रजिस्‍ट्रेशन शुरू होने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 
  2.  केंद्र सरकार के कोरोना कांटेक्‍ट ट्रेसिंग एप Aarogya Setu की ओर से ट्वीट में कहा गया है, 'Cowin पोर्टल काम कर रहा है. शाम करीब हल्‍की खराबी आ गई थी जिसे ठीक कर दिया गया है. 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग इस पर रजिस्‍टर कर सकते हैं.'
  3. इस बीच, सरकार से जुड़े सूत्रों ने 'Cowin' प्‍लेटफॉर्म को लेकर कहा है कि हमें हर मिनट करीब 27 लाख हिट मिल रहे हैं. 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को प्राइवेट और राज्‍य सरकार के वैक्‍सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण के लिए अपाइंटमेंट दिए जाने थे. 
  4. वैक्‍सीन के राष्‍ट्रव्‍यापी तीसरे चरण के लिए रसरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को 1 मई से टीका लगवाने की इजाजत दी है, इससे पहले, केवल हेल्‍थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लगवाने की इजाजत थी. 
  5. हर वैक्‍सीनेशन सेंटर पर टीके लगने की न्‍यूनतम उम्र दर्शाई गई है. जिस वैक्‍सीनेशन सेंटर के आगे 18+ लिखा गया है, वहां पर अपॉइमेंट्स स्‍लॉट्स उपलब्‍ध हैं.
  6. सरकार की ओर से कहा गया है कि और अधिक अपॉइंटमेंट भी ऑफर किए जाएंगे. यदि अभी स्‍थान उपलब्‍ध नहीं हैं तो कुछ समय बाद चेकर करें . हम लोगों से धैर्य और समझदारी दिखाने का आग्रह करते हैं.
  7. 59.5 करोड़ के करीब है भारत में 18 से 44 साल के आयुवर्ग की कुल आबादी, 8 राज्य अब तक मुफ्त वैक्सीनेशन का ऐलान कर चुके हैं 
  8. देश में 14.78 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है. पिछले 24 घंटे में 25 लाख से ज्यादा लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन 400 रुपये घोषित की है.
  9. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्यों के लिए वैक्सीन की कीमत 300, प्राइवेट अस्पतालों के लिए 600 रुपये घोषित की है. भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन की कीमत राज्य सरकारों के लिए, प्राइवेट अस्पतालों के लिए 1200 रुपये रखी है. राज्‍यों के लिए कोविशील्‍ड  वैक्‍सीन की प्रति डोज कीमत पहले 400 रुपये थी जिसे घटाकर अब 300 रुपये कर दिया गया है 
  10. महाराष्ट्र में 1.30 करोड़, राजस्थान में 1.05 करोड़, यूपी में 99.5 लाख को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cowin App, COVID-19 Vaccine, Corona Vaccination Above 18 Years
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com