यह ख़बर 19 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

चुनावों का सामना करने के लिए तैयार हैं : भाजपा

खास बातें

  • द्रमुक के संप्रग से बाहर होने के बाद भाजपा ने मंगलार को कहा कि पार्टी आम चुनावों के लिए तैयार है क्योंकि वर्तमान सरकार का बने रहना देशहित में नहीं है।
नई दिल्ली:

द्रमुक के संप्रग से बाहर होने के बाद भाजपा ने मंगलार को कहा कि पार्टी आम चुनावों के लिए तैयार है क्योंकि वर्तमान सरकार का बने रहना देशहित में नहीं है।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि अब सरकार के पास बहुमत नहीं रह गया है। उसे हटना चाहिए।

द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि ने चेन्नई में कहा कि द्रमुक के सभी मंत्री आज या कल में इस्तीफा दे देंगे।

यह पूछने पर कि क्या भाजपा चुनाव का सामना करने को तैयार है, नकवी ने कहा कि हम चुनाव का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

संप्रग सरकार पर भाजपा का हमला तेज करते हुए नकवी ने कहा कि सरकार अब वेंटिलेटर पर है लेकिन यदि वह कुछ लोगों से किसी तरह समर्थन जुटा लेती है तो भी यह देशहित में नहीं होगा।