- आरएसएस में बड़ा बदलाव
- बीजेपी संगठन महामंत्री रामलाल पद से हटे
- अब होंगे RSS के सह-संपर्क प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल को वापस बुलाया है. रामलाल को RSS के अखिल भारतीय सह-प्रमुख की बागडोर सौंपी गई है. उनकी जगह पर बी सतीश को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है. बता दें कि आरएसएस के इस बदलाव को रामलाल की संठगन में मूल वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है. दरअसल रामलाल,बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद से हटना चाहते थे और उन्होंने यह इच्छा पार्टी को भी जताई थी. दो साल पहले एक खत लिखकर रामलाल ने
BJP विधायक की बेटी की शादी का मामला, SC-ST आयोग ने लिया संज्ञान, एसएसपी से रिपोर्ट मांगी
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रामलाल ने 30 सितंबर 2017 को पीएम मोदी के नाम एक खत लिखा था. इस चिट्ठी में उन्होंने जाहिर किया था कि इस दायित्व को निभाते हुए मुझे 11 वर्ष बीत चुके हैं, मेरी आयु 65 वर्ष हो चुकी है, इसलिए आपसे अनुरोध है कि संबंधित अधिकारियों से परामर्श करके किसी अन्य को यह कार्य सौपें ताकि तेज गति से काम हो सके.
5 जुलाई 2019 को रामलाल ने अमित शाह को पत्र लिखकर 2017 में लिखी गई चिट्ठी को याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत की वजह से आपको दायित्व परिवर्तन उपयुक्त नहीं लगा था. अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं और सभी के परिश्रम से पार्टी को अच्छी जीत भी मिल चुकी है. लिहाजा अब दायित्व परिवर्तन किया जाए और इसके लिए यह समय भी उपयुक्त भी है. राम लाल के इस चिट्ठी के बाद सरकार की तरफ से उन्हें दायित्व से मुक्त भी कर दिया गया है.

BJP सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन...
BJP National General Secretary (Organisation), Ramlal, removed from the post and appointed Akhil Bharatiya Sahsampark Pramukh of RSS. V Satish likely to replace him as BJP National General Secretary (Organisation) pic.twitter.com/ZoCjJeGtVC
— ANI (@ANI) July 13, 2019
उत्तर प्रदेश : मुसलमानों के सलमानी समुदाय ने दलितों का बाल काटने से किया इनकार, SSP तक पहुंचा मामला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामलाल साल 2006 से बीजेपी में संगठन महासचिव का काम देख रहे थे. उन्हें नई जिम्मेदारी मिल जाने के बाद बीजेपी अब नए संगठन मंत्री की नियुक्ति करेगी. बीजेपी में संगठन महासचिव आरएसएस की ओर से भेजे जाते हैं. केंद्रीय और राज्य स्तर पर संगठन महासचिवों की नियुक्ति होती है. इनका दायित्व संगठन से जुड़े निर्णय करना होता है. ये आरएसएस की सभी बैठकों में हिस्सा लेते हैं. बीजेपी में पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है.
Video: नागपुर यूनिवर्सिटी में छात्र पढ़ेंगे राष्ट्र निर्माण में RSS का योगदान, कांग्रेस ने जताया विरोध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं