विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2019

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव बोले- जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए हम तैयार

बीजेपी ने सोमवार को चुनाव आयोग से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का आग्रह किया और विश्वास जताया कि राज्य में बीजेपी अगली सरकार बनाएगी.

Also Read in
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव बोले- जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए हम तैयार
राम माधव ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं
  • राम माधव बोले चुनाव के लिए तैयार हैं
  • उन्होंने चुनाव आयोग से इसी साल राज्य में चुनाव कराने की मांग की
  • जम्मू कश्मीर में अभी राष्ट्रपति शासन लागू है
श्रीनगर:

बीजेपी ने सोमवार को चुनाव आयोग से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का आग्रह किया और विश्वास जताया कि राज्य में बीजेपी अगली सरकार बनाएगी. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा इस संबंध में, "हमें आशा है, उम्मीद है और यह मांग करते हैं कि राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव कराए जाएं. बीजेपी द्वारा महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद यानी पिछले साल जून से ही जम्मू-कश्मीर राष्ट्रपति शासन के अधीन है. पिछले हफ्ते ही संसद ने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को 6 महीने और बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. अब यहां राष्ट्रपति शासन अगले साल 3 जनवरी को समाप्त होगा.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, क्या है मायने?

चुनाव आयोग ने इस संबंध में कहा कि वह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ केंद्र और राज्य सरकार दोनों से हरी झंडी मिलने के बाद ही इस साल राज्य में चुनावों की घोषणा करेगा. राम माधव ने सोमवार को कहा, "पंचायत और नगरपालिका चुनावों के बाद राज्य में संसदीय चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं. हम चुनाव आयोग से इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव कराने की मांग करते हैं." मार्च में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान मारे गए थे. जिसके बाद चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय चुनावों के साथ राज्य के चुनाव को रद्द कर दिया था. सुरक्षा की स्थिति का हवाला देते हुए आयोग ने कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए तीन चरणों का चुनाव कराया, जिससे एक प्रकार का इतिहास रचा गया. 

महबूबा मुफ्ती ने कहा- अमरनाथ यात्रा सुरक्षा कश्मीर के लोगों के खिलाफ

चुनाव आयोग की इस घोषणा ने राज्य के राजनीतिक दलों को नाराज कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र की बीजेपी सरकार राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए उत्सुक नहीं है. राम माधव ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग राज्य में जब भी विधानसभा चुनाव की घोषणी करेगी. बीजेपी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि बीजेपी पिछले चुनावों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी और कुछ सहयोगियों  की मदद से बीजेपी राज्य में सरकार बनाएगी."

ऑपेरशन मिलाप के तहत क्राइम ब्रांच ने 333 बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाया

बता दें कि साल 2014 में जम्मू कश्मीर में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था. जिसके बाद बीजेपी ने ने राज्य में सरकार बनाने के लिए वैचारिक रूप से अलग महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी (PDP) के साथ हाथ मिलाया था. 

VIDEO: NDTV से बोले BJP नेता राम माधव-हेडलाइन बनाने के लिए मेरे बयानों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Madhav, Jammu Kashmir, Jammu And Kashmir Assembly Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com