लखनऊ:
समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव रामआसरे कुशवाहा को उनके पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने जारी एक बयान में बताया कि कुशवाहा को पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उनके पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है हालांकि वह पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने रहेगे।
हालांकि कुशवाहा की बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया जा रहा है लेकिन यह माना जा रहा है कि वे अपने मीडिया में दिए गए बयानों के चलते हटाए गए हैं।
ज्ञातव्य हो कि पार्टी ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि उसके दो ही प्रवक्ता है और उसने अन्य लोगों को बयानबाजी न करने के निर्देश दिए हुए है लेकिन उसके बावजूद कुशवाहा समय-समय पर सपा को लेकर अपनी राय व्यक्त करते रहे है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सपा के राष्ट्रीय महासचिव, राम आसरे कुशवाहा, Ram Asre Kushwaha