विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

राजस्थान में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से पायलट के पोस्टर हटे

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) के पोस्टर कुछ लोगों ने हटा दिए. हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. 

राजस्थान में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से पायलट के पोस्टर हटे
कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि गहलोत सरकार को कोई खतरा नहीं
नई दिल्ली:

Rajasthan Crisis: राजस्थान में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सोमवार दोपहर तक बड़ी संख्या में विधायक मुख्यमंत्री निवास (CM House Jaipur) पर जुटे. वहीं, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) के पोस्टर कुछ लोगों ने हटा दिए. हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है.  कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार सुबह साढ़े दस बजे होनी थी जो 12 बजे तक शुरू नहीं हो पाई. पार्टी नेताओं के अनुसार कुछ और विधायकों के साथ-साथ राज्यसभा सांसद के सी वेणुगोपाल के आने का इंतजार किया जा रहा है. उसके बाद ही बैठक शुरू होगी. इस बीच पार्टी के अनेक नेताओं ने दावा किया कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) को कोई खतरा नहीं है. 

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने संवाददाताओं से कहा,'' कांग्रेस सरकार के पास जादुई आंकड़ा मौजूद है और राज्य की गहलोत सरकार कहीं नहीं जाएगी. '' पार्टी नेताओं के अनुसार विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के साथ साथ बीटीपी के दो, माकपा के एक, राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक सहित अनेक निर्दलीय विधायक पहुंचे हैं. 

इस बीच कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के पोस्टर हटा दिए. इन पोस्टरों को हटाकर कार्यालय परिसर में रखा गया है. हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. 

Video: मध्य प्रदेश और राजस्थान के हालात में 5 बड़े अंतर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crisis, Sachin Pilot Poster Remove, Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot, Rajasthan News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com