विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2018

गैरहाजिर रहने वाले रेल कर्मचारियों की शामत, 13 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

भारतीय रेलवे ने ऐसे 13,000 कर्मचारियों की पहचान की है जो कि लंबे समय से ‘अनाधिकृत’ रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं.

गैरहाजिर रहने वाले रेल कर्मचारियों की शामत, 13 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • रेलवे ने शुरू किया एक नया अभियान.
  • 13 हजार कर्मचारियों की हो चुकी है पहचान.
  • इन सभी की नौकरी पर संकट के बादल हैं.
नई दिल्ली: ऐसे रेल कर्मचारी, जो लंबे समय से बिना किसी अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं, या फिर सरकारी नौकरी के नाम पर बिना उपस्थिति दर्ज कराएं, मौज काट रहे हैं, उनके ऊपर अब रेल मंत्रालय का डंडा चलने वाला है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने ऐसे 13,000 कर्मचारियों की पहचान की है जो कि लंबे समय से ‘अनाधिकृत’ रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं. इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है.

यह भी पढ़ें - ... तो इस वजह से ट्रेनों के फ्लेक्सी फेयर प्रणाली पर फिर से विचार कर रहा है रेल मंत्रालय

रेलवे के बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने संगठन का प्रदर्शन बेहतर करने और निष्ठावान व मेहनती कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू किया था. यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है.

इसके अनुसार, ‘रेलवे के विभिन्न प्रतिष्ठानों में लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की पहचान करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया. इस अभियान के परिणाम में रेलवे ने अपने लगभग 13 लाख कर्मचारियों में से 13 हजार से भी अधिक ऐसे कर्मचारियों की पहचान की है, जो लंबे समय से अनाधिकृत तौर पर अनुपस्थित हैं.’ इसके अनुसार रेलवे ने इन अनुपस्थित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के लिए नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है.

यह भी पढ़ें - बजट 2018 : रेलवे के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए होंगे खर्च, 600 स्टेशनों को बनाया जाएगा आधुनिक

रेलवे ने सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को उचित प्रक्रिया पर अमल के बाद कर्मचारियों की सूची से इनका नाम हटाने का निर्देश दिया है.

  VIDEO: मुंबई में जमीन के अंदर चलेगी मेट्रो रेल (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Rail Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com