राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
किसानों की मांगों को लेकर कर्नाटक और पंजाब के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश में पदयात्रा करेंगे। यूपी में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान एक बड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर राहुल ये पदयात्रा कर रहे हैं।
छह किलोमीटर की यह पदयात्रा सहारनपुर के औद्योगिक निगम के इंडस्ट्रियल एरिया से सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष की यह पदयात्रा यहां से भोजपुर तगा से होते हुए हरडाखेड़ी पहुंचेगी।
हरडाखेड़ी में राहुल गांधी किसानों से उनकी समस्याएं सुनेंगे और फिर वो यहां से सिकरी कलां गांव होते हुए पटनी गांव में किसान पंचायत करेंगे। जहां वो किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
किसान, कर्नाटक, पंजाब, कांग्रेस, राहुल गांधी, पदयात्रा, गन्ना किसान, Rahul Gandhi, Saharanpur, Karnataka, Punjab, March, Farmers