विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2018

ग्लोबल हंगर इंडेक्स: राहुल का PM मोदी पर तंज - 'चौकीदार ने खूब भाषण दिया, जनता का राशन भूल गए'

राहुल गांधी ने जीएचआई से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'चौकीदार ने भाषण खूब दिया, पेट का आसन भूल गए. योग-भोग सब खूब किया, जनता का राशन भूल गए.'

ग्लोबल हंगर इंडेक्स: राहुल का PM मोदी पर तंज - 'चौकीदार ने खूब भाषण दिया, जनता का राशन भूल गए'
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट को लेकर पीएम पर हमला बोला. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में भारत के 100वीं पायदान से फिसलकर 103वीं पायदान पर पहुंचने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल ने आरोप लगाया कि 'चौकीदार' ने खूब भाषण दिया, लेकिन जनता की भूख को भूल गए. राहुल गांधी ने जीएचआई से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'चौकीदार ने भाषण खूब दिया, पेट का आसन भूल गए. योग-भोग सब खूब किया, जनता का राशन भूल गए.'
 
राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है, उसमें कहा गया है कि इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट (आईएफपीआरआई) नामक संस्था की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 119 देशों के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 103वें पायदान पर पहुंच गया है. पिछले साल भारत 100वें स्थान पर था. चीन 25वें स्थान पर है. वहीं बांग्लादेश 86वें, नेपाल 72वें, श्रीलंका 67वें और म्यामांर 68वें स्थान पर हैं. पाकिस्तान को 106वां स्थान मिला है.

यह भी पढ़ें : सबसे बड़ी गरीब आबादी वाला देश नहीं रहा भारत: रिपोर्ट

क्या है ग्लोबल हंगर इंडेक्स ( Global Hunger Index) 
ग्लोबल हंगर इंडेक्स यानी GHI की शुरुआत साल 2006 में इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने की थी. वेल्ट हंगरलाइफ़ नाम के एक जर्मन संस्थान ने 2006 में पहली बार ग्लोबल हंगर इंडेक्स जारी किया था. इस बार यानी 2018 का इंडेक्स इसका 13वां संस्करण (एडिशन) है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स में दुनिया के तमाम देशों में खानपान की स्थिति का विस्तृत ब्योरा होता है. मसलन, लोगों को किस तरह का खाद्य पदार्थ मिल रहा है, उसकी गुणवत्ता और मात्रा कितनी है और उसमें कमियां क्या हैं. GHI रैंकिंग हर साल अक्टूबर में जारी होती है.

साल दर साल गिर रही है रैंकिंग 

वर्ष            भारत की रैंकिंग 
2014           - 55
2015           - 80
2016           - 97
2017          - 100
2018          - 103 

GHI-2018 में भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति 
चीन                25 
श्रीलंका            67
म्यामांर            68
नेपाल              72
बांग्लादेश         86 
मलेशिया          57 
थाईलैंड           44
पाकिस्तान      106


VIDEO: लखनऊ में बोले PM मोदी, 'गरीबी की मार ने मुझे जिंदगी जीना सिखाया'

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: