विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2013

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर
आम लोगों से मिलने के लिए कार से उतरते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
राहुल गांधी राज्य के 16 जिलों के प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, और बुधवार को पुणे रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के इस महाराष्ट्र दौरे का मकसद पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करना बताया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर: देश में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशाल गठबंधन (यूपीए) की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर मंगलवार को नागपुर पहुंच गए हैं। यहां राहुल गांधी राज्य के 16 जिलों के प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, और बुधवार को पुणे रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के इस महाराष्ट्र दौरे का मकसद पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करना बताया गया है।

राहुल गांधी की पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यह मुलाकात नागपुर के करीब सुहरावर्दी में होनी है, जिसके लिए बैठक स्थल से पांच किलोमीटर दूर तक नेशनल हाईवे पर भी कड़े सुरक्षा इंतजामात किए गए हैं। यहां तक कि कांग्रेस उपाध्यक्ष से मुलाकात करने जा रहे पार्टी पदाधिकारियों को भी पास जारी किए गए हैं। मीडिया को भी बैठक स्थल तक जाने नहीं दिया गया है, और उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही रोक लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों को भी जांचा जा रहा है।

लेकिन इतने बंदोबस्त के बावजूद राहुल गांधी ने नागपुर पहुंचते ही अपनी गाड़ी रुकवाई और आम लोगों से मिलने के लिए कार से उतर गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, यूपीए, महाराष्ट्र दौरे पर राहुल, Rahul Gandhi, UPA, Rahul Gandhi On Maharashtra Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com