पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के पहनावे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को "सूट-बूट" के लिए ₹ 5,000 दिए जाने चाहिए. चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी पर केजरीवाल ने भी जवाब दिया है. केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, "चन्नी साहब, आपको मेरे कपड़े पसंद नहीं हैं. कोई बात नहीं ... (लेकिन) कपड़े छोड़ दो. आप इन वादों को कब पूरा करेंगे," केजरीवाल का यह ट्वीट 2017 के चुनाव से पहले किए गए वादों के संदर्भ में था.
चन्नी साहिब, आपको मेरे कपड़े पसंद नहीं। कोई बात नहीं। जनता को पसंद हैं
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2021
कपड़े छोड़ो। ये वादे कब पूरे करोगे?
1. हर बेरोज़गार को रोज़गार कब दोगे
2. किसानों के क़र्ज़े कब माफ़ करोगे
3. बेअदबी के दोषियों को जेल क्यों नहीं भेजते
4. दागी मंत्रियों, MLA और अफ़सरों पर ऐक्शन कब लोगे https://t.co/EKw2rd8qdB
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल ने कहा, "आप हर बेरोजगार को रोजगार कब देंगे, किसानों का कर्ज कब माफ करेंगे, बेअदबी के दोषियों को जेल क्यों नहीं भेजा गया? (2015 के बेअदबी मामले का हवाला) दागी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी ?"
इससे पहले चन्नी के अमरिंदर सिंह की जगह लेने के बाद समाचार चैनल एबीपी ने केजरीवाल की टिप्पणी के बारे में पूछा था कि कांग्रेस ने पंजाब का "तमाशा (मजाक)" बना दिया.
इसके जवाब में चन्नी ने कहा, "क्या आपके पास ₹5,000 हैं? सबके पास है. उन्हें (केजरीवाल) भी दे दो... कम से कम उन्हें अच्छे कपड़े मिल सकते हैं... क्या उन्हें सूट-बूट नहीं मिल सकता? उनका वेतन ₹ 2,50,000 है क्या उन्हें अच्छे कपड़े नहीं मिल सकते."
पिछले महीने केजरीवाल ने चंडीगढ़ के दौरे पर संवाददाताओं से कहा था कि राज्य में कांग्रेस का नेतृत्व संकट "दुर्भाग्यपूर्ण" है और "पंजाब को तमाशा में बदल दिया गया है".
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "लोग नहीं जानते कि कहां जाएं. पंजाब के मुख्यमंत्री को कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए गए वादों को पूरा करना चाहिए और दागी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. 2015 की बेअदबी की घटनाओं के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया जाना चाहिए."
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं