विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2021

पुणे : खेल मैदान में भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति के निर्माण का प्रस्ताव

महाराष्ट्र के पुणे नगर निगम ने भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति बनाने का प्रस्ताव पारित किया

पुणे : खेल मैदान में भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति के निर्माण का प्रस्ताव
प्रतीकात्मक फोटो.
  • भगवान राम द्वारा दिखाए गए जीवन मूल्यों को पुनर्स्थापित करना उद्देश्य
  • खेल के मैदान में ट्रैक और खेल ढांचे को प्रभावित किए बिना बनेगी मूर्ति
  • धंकवाड़ी-आंबेगांव की पार्षद वर्षा तपकीर ने पेश किया था प्रस्ताव
पुणे:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित पुणे नगर निगम (PMC) ने एक निर्माणाधीन खेल के मैदान में भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति बनाने का प्रस्ताव पारित किया है. यह जानकारी बुधवार को एक पार्षद ने दी. धंकवाड़ी-आंबेगांव की पार्षद वर्षा तपकीर ने कहा कि भगवान राम की मूर्ति के लिए प्रस्ताव मंगलवार को हुई बैठक के दौरान पीएमसी की स्थायी समिति द्वारा पारित किया गया. प्रस्ताव पार्षद ने पेश किया.

भगवान राम की मूर्ति के लिए दो करोड़ रुपये की मांग करने वाली तपकीर ने कहा कि चूंकि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इसलिए भगवान राम की मूर्ति के पीछे विचार उनके द्वारा दिखाए गए जीवन मूल्यों को लोगों के बीच पुनर्स्थापित करना है.

पार्षद ने पीटीआई-भाषा से कहा कि धंकवाड़ी-आंबेगांव क्षेत्र में 1.5 एकड़ भूमि पर खेल का मैदान विकसित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘खेल के मैदान में ट्रैक और खेल ढांचे को प्रभावित किए बिना भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति बनाने का विचार है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagwan Ram, 25 Feet High Statue, Pune
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com