नए किसान कानून (farm laws) का विरोध में मार्च (Protest March)करने वाले हजारों की संख्या में किसान पिछले तीन दिनों से आंसू गैस, वाटरकैनन और पुलिस की अन्य रुकावटों का सामना करने के बाद अब दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित एक मैदान में एकत्रित होने लगे हैं. किसानों के दिल्ली चलो मार्च का 'एक्शन' अब उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी (Burari in north Delhi) में स्थित निरंकारी मैदान (Nirankari Ground) में शिफ्ट हो गया है जहां से किसान देश की राजधानी की हरियाणा से सीमा से लगे विभिन्न स्थानों पर पुलिस से झड़प के बाद एकत्र हो रहे हैं. कृषि कानून (Farm Laws) के विरोध में दिल्ली कूच करने वाले आंदोलनरत किसानों (Farmers Protest) को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी.दिल्ली पुलिस (Delhi Police)के प्रवक्ता ने कहा कि किसान नेताओं से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की परमिशन दे दी गई है उन्होंने सभी किसानों से शांति बनाये रखने की अपील की है. परमिशन मिलने के बाद बड़ी संख्या में किसान अब अपने ट्रेक्टर और गाड़ियों से बुराड़ी जा रहे हैं.
कृषि मंत्री ने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की, 3 दिसंबर को बातचीत का दिया प्रस्ताव
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने ट्वीट किया, 'किसान बिलों के विरोध में प्रदर्शन के लिए किसान पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से आ रहे हैं. अपने किसान भाइयों के लिए दिल्ली सरकार ने पानी और अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया है.' आम आदमी पाटी के विधायक राघव चड्डा (Raghav Chaddha) के अनुसार, सीएम केजरीवाल निजी रूप से बुराड़ी में इंतजामों पर निगरानी कर रहे हैं जिसमें टेंट और खाद्य सामग्री की सप्लाई शामिल है. दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और विधायक व दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन राघव चड्डा ने भी मैदान का दौरा किया. पुलिस ने कहा कि मैदान के आसपास के इलाकों की शराब दुकाने बंद कर दी गई हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- ''किसानों के साथ इस तरह का अहंकारपूर्ण बर्ताव...''
गौरतलब है कि किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. किसानों के ट्रैक्टर से दिल्ली आने के दौरान कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबरें आईं. किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें की गईं. टैक्टर में खाने-पीने और अन्य जरूरी सामान लेकर चल रहे किसानों ने कई जगहों से दिल्ली में प्रवेश की कोशिश की थी.
किसानों की जीत, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की इजाजत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं