विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2019

प्रियंका गांधी ने यूपी में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन में देरी पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक महिला की उससे बलात्कार के प्रयास की शिकायत कथित रूप से पुलिस द्वारा दर्ज नहीं करने की खबर का उल्लेख करते हुए रविवार को भाजपा सरकार को ‘दुष्प्रचार में विशेषज्ञ’ करार दिया.

प्रियंका गांधी ने यूपी में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन में देरी पर उठाए सवाल
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक महिला की उससे बलात्कार के प्रयास की शिकायत कथित रूप से पुलिस द्वारा दर्ज नहीं करने की खबर का उल्लेख करते हुए रविवार को भाजपा सरकार को ‘दुष्प्रचार में विशेषज्ञ' करार दिया. उन्होंने एक ट्वीट कर राज्य में त्वरित सुनवायी अदालतें शुरू करने में ‘देरी' पर भी सवाल उठाया. प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला के आरोप की खबर टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पुलिस का उस महिला से व्यवहार देखिये जो उन्नाव में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए गई और यह तब हुआ जब वहां एक दुखद घटना हुई है.'' प्रियंका गांधी वाड्रा का ‘दुखद घटना' से आशय जिले की 23 वर्षीय बलात्कार पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत से था.

रेप पीड़िता को पांच व्यक्तियों ने जला दिया था. उसे जलाने वालों में उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के दो आरोपी भी शामिल थे. उक्त लड़की को तब जलाया गया था जब वह स्वयं द्वारा दायर बलात्कार के मामले की अदालत में सुनवायी के लिए रायबरेली जा रही थी. उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार और उसकी पुलिस दुष्प्रचार में विशेषज्ञ है. तथ्य यह है कि त्वरित सुनवायी अदालत के गठन के प्रस्ताव को अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लंबित रखा गया है.'उन्होंने यह भी सवाल किया कि राज्य में ऐसी स्थिति कब तक चलेगी. प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को बलात्कार पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए उन्नाव भी गई थीं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Congress, Unnao, Unnao Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com