उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की बढ़ती सक्रियता के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने बड़ा बयान दिया है. खुर्शीद ने कहा कि हम यूपी विधानसभा चुनाव 2022 प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं. वो कांग्रेस (Congress )की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कठिन परिश्रम कर रही हैं. बाद में हम उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा (Chief Minister's face) भी घोषित कर सकते हैं. इससे पहले कांग्रेस चुनावों को लेकर अपना प्रोमो जारी कर चुकी है, जिसमें प्रियंका को यूपी की उम्मीद बताया गया है.
We will be fighting the upcoming Assembly elections under the leadership of Priyanka Gandhi Vadra. She is working hard to ensure that we win. Later on, she may announce the CM's face: Former Union Minister & Congress leader Salman Khurshid on Congress' CM face in UP polls (12.09) pic.twitter.com/ZtPDtV2MH8
— ANI UP (@ANINewsUP) September 13, 2021
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं. उन्होंने लखनऊ के अलावा रायबरेली और अमेठी का दौरा किया है. यूपी प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी जगह कांग्रेस के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मिल रही हैं और फीडबैक लेकर चुनावी रणनीति को मजबूत करने की मुहिम में जुटी हैं.
कांग्रेस (Congress) यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को देखते हुए प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का ऐलान कर चुकी है. यूपी में चुनाव के पहले घर-घर संपर्क के लिए प्रियंका गांधी की अगुवाई में 12 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का फैसला कांग्रेस कर चुकी है. इसे "कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे" का नाम दिया गया है, जो शहरी इलाकों के साथ गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी.
कांग्रेस प्रियंका गांधी पर यूपी विधानसभा चुनाव का पहला प्रोमो भी जारी कर चुकी है. इसमें प्रियंका को 'यूपी की उम्मीद' बताया गया है. कांग्रेस की रणनीति है कि फरवरी में विधानसभा चुनाव के पहले हर विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह मथ दिया जाए औऱ जिताऊ उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार हो सके. कांग्रेस ने अभी तक विधानसभा चुनाव में किसी बड़े दल से गठबंधन का संकेत नहीं दिया है, हालांकि किसी छोटे दल से हाथ मिलाने की संभावना को नकारा भी नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं