स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब में कैदियों को मिलेगी सजा में छूट

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब में कैदियों को मिलेगी सजा में छूट

प्रतीकात्मक फोटो

चंडीगढ़:

पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 20 साल तक जेल में सजा काट चुके कैदियों को एक बार दी जाने वाली सजा में छूट प्रदान करने का आज फैसला किया है। राज्य के जेल मंत्री सोहन सिंह थंडल ने बताया कि 10 साल से अधिक और 20 साल तक की जेल की सजा काट रहे कैदियों को एक साल की सजा की एक बार की छूट दी जा रही है।

इसी तरह सात साल से अधिक और 10 साल तक जेल की सजा काट रहे कैदियों को भी सजा में नौ महीने की छूट प्रदान की जाएगी और पांच साल से अधिक तथा सात साल तक की सजा काट चुके कैदियों को उनकी सजा में छह महीने की छूट दी जाएगी।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com