विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2019

कश्मीर में कल से बहाल हो सकती हैं पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं, अधिकारियों ने इंटरनेट और प्रीपेड सर्विस के लिए कही ये बात

कश्मीर में पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा शनिवार से बहाल किए जाने की संभावना है. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के केंद्र के फैसले के बाद मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गयी थी.

कश्मीर में कल से बहाल हो सकती हैं पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं, अधिकारियों ने इंटरनेट और प्रीपेड सर्विस के लिए कही ये बात
प्रतीकात्मक फोटो
श्रीनगर:

कश्मीर में पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा शनिवार से बहाल किए जाने की संभावना है. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के केंद्र के फैसले के बाद मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गयी थी. इस तरह, 68 दिन के बाद सेवा फिर से बहाल होगी. अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया. उन्होंने साफ कर दिया कि घाटी में इंटरनेट सेवा बहाल किए जाने के लिए उपभोक्ताओं को कुछ और समय तक इंतजार करना होगा. अधिकारियों ने कहा कि फैसला किया गया है कि आरंभ में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा बहाल की जाएगी और प्रीपेड सेवा बाद में शुरू की जाएगी. उन्होंने जोर दिया कि पोस्ट पेड मोबाइल सेवा के लिए उपभोक्ताओं को समुचित सत्यापन भी कराना होगा. 

अगर 'अनौपचारिक' बातचीत में चीन की तरफ से उठा जम्मू-कश्मीर का मुद्दा?

घाटी में 66 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं जिनमें से तकरीबन 40 लाख उपभोक्ताओं के पास पोस्ट पेड सुविधा है. पर्यटकों के लिए घाटी को खोले जाने का परामर्श जारी करने के दो दिन बाद यह फैसला हुआ है. पर्यटन से जुड़े संगठनों ने प्रशासन से अनुरोध कर कहा था कि मोबाइल फोन काम नहीं करेंगे, तो कोई भी पर्यटक घाटी नहीं आना चाहेगा. लैंडलाइन सेवा आंशिक तौर पर 17 अगस्त को बहाल की गयी थी और चार सितंबर तक करीब सभी 50,000 लैंडलाइनों को बहाल करने की घोषणा की गयी. 

बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया Tweet,बोले- डियर कश्मीर, यह समय भी गुजर जाएगा...

जम्मू में संचार-व्यवस्था कुछ दिन के भीतर ही बहाल कर दी गयी थी और मोबाइल इंटरनेट सेवा भी मध्य अगस्त में चालू कर दी गयी. हालांकि, दुरुपयोग के बाद मोबाइल फोन पर इंटरनेट सेवा 18 अगस्त को रोक दी गई थी. 

Video: कश्मीर घूमने जा सकेंगे पर्यटक, ट्रैवल एडवाइजरी रद्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Mobile Service In Kashmir, Postpaid Mobile In Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com