विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2011

राहुल के दौरे के बाद गिरा पुल, माया ने दर्ज कराया केस

यूपी सरकार ने एक पुल के साथ छेड़छाड़ के कथित आरोप में रीता बहुगुणा जोशी और बांदा के एमएलए के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस महासचिव रीता बहुगुणा जोशी और बांदा के एमएलए के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इन पर करिया नाले पर बन रहे एक पुल के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। दरअसल ये वाकया तब का है जब यूपी के दौरे पर गए राहुल गांधी नाले पर बन रहे पुल को देखने पहुंचे और मजदूरों से पुल की मजबूती और मजदूरी को लेकर पूछताछ की। राहुल के जाने के कुछ देर बाद ही पुल ढह गया और राजनीति शुरू हो गई। कांग्रेस पुल में घटिया सामान इस्तेमाल होने की बात कह रही है तो यूपी सरकार ने प्रेस विज्ञिप्त जारी कर कहा कि मौके पर मौजूद असामाजिक तत्वों ने शटरिंग के सपोर्ट से छेड़छाड़ की, जिससे पुल गिर गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश पुल, राहुल गांधी, रीता बहुगुणा जोशी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com