विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2017

पुलिस ने दूरसंचार कंपनियों से कश्मीर घाटी में 3G और 4G सेवाएं स्थगित करने को कहा

पुलिस ने दूरसंचार कंपनियों से कश्मीर घाटी में 3G और 4G सेवाएं स्थगित करने को कहा
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि कश्मीर घाटी में अपनी 3G और 4G सेवाओं को फिलहाल स्थगित कर दें क्योंकि राज्य के अधिकारियों का मानना है कि डर फैलाने का प्रयास किया जा रहा है और ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से सुरक्षाकर्मियों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि घाटी में अपनी थ्री जी और फोर जी सेवाओं को बंद कर दें. हाल के दिनों में कई वीडियो सामने आने के बाद यह निर्णय किया गया. इन वीडियो में घाटी के विभिन्न हिस्से में स्थानीय नेताओं को आतंकवादियों द्वारा धमकाते हुए दिखाया गया है और अन्य वीडियो में सेना, पुलिस, सीआरपीएफ या अन्य अर्धसैनिक बलों के कथित अत्याचारों को दिखाया गया है.

अधिकारियों ने कहा कि लगता है कि लोगों में भय का वातावरण बनाने या सुरक्षा बलों को बदनाम करने के उद्देश्य से वीडियो प्रसारित किए गए हैं. विवाद तब शुरू हुआ जब बडगाम जिले में सेना की जीप से एक व्यक्ति को बांधा हुआ वीडियो नौ अप्रैल को सामने आया जब श्रीनगर संसदीय उपचुनाव के लिए मतदान चल रहे थे. कथित कृत्य के लिए अज्ञात सैन्यकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा बंदूक दिखाकर व्यापारियों और नेताओं को धमकाने के वीडियो भी सामने आए हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘इस तरह के वीडियो का उद्देश्य आम लोगों में भय का माहौल पैदा करना होता है.’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir Police, Telecom Companies, 3G And 4G Services, Kashmir Valley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com