विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2020

ट्रंप परिवार के साथ क्या ताजमहल देखने नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सोमवार को आगरा में ताजमहल (Taj Mahal) देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है.

ट्रंप परिवार के साथ क्या ताजमहल देखने नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अपने परिवार के साथ भारत आ रहे हैं. (फाइल फोटो)
  • 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं ट्रंप
  • ट्रंप परिवार देखने जाएगा ताजमहल
  • पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे आगरा!
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सोमवार को आगरा में ताजमहल (Taj Mahal) देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है. आधिकारिक सूत्रों ने यह बात कही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को दोपहर के करीब अहमदाबाद पहुंचेंगे. उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा. अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रंप ताजमहल के दीदार के लिए सोमवार की दोपहर आगरा रवाना होंगे और दौरे के अंतिम चरण में वह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' पर किया रिएक्ट, Tweet कर कही ये बात

डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी के आगरा जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार का ताजमहल जाना उन्हें ऐतिहासिक धरोहर को अपनी सुविधा के अनुसार देखने का मौका देना है, इसलिए कोई आधिकारिक कार्यक्रम या भारत के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति का सवाल नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर होंगे साथ

बताते चलें कि पीएम मोदी सोमवार को अहमदाबाद में होंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भव्य स्वागत होगा. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली आने पर उनके साथ प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे, जहां 25 फरवरी को आधिकारिक वार्ता होगी.

VIDEO: ताजमहल का दीदार करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Taj Mahal Agra, Donald Trump, Melania Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com