- पीएम मोदी की पहली वर्चुअल शिखर वार्ता
- ऑस्ट्रेलियन पीएम के साथ करेंगे ऑनलाइन द्विपक्षीय बैठक
- दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने और कोविड-19 पर होगी चर्चा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को ऑनलाइन द्विपक्षीय बैठक होनी है. ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विश्वनेता के साथ कोई वर्चुअल शिखर वार्ता करेंगे. पीएम मोदी दोनों देशों के द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों की समीक्षा और व्यापार और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के साथ ऑनलाइन शिखर वार्ता करेंगे.
अधिकारियों ने बताया कि इस शिखर वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच अन्य समझौतों समेत एक दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने से जुड़े समझौते होने की उम्मीद है. यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मोदी किसी विदेशी नेता के साथ ऑनलाइन माध्यम से 'द्विपक्षीय' शिखर वार्ता कर रहे हैं.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'यह ऑनलाइन शिखर वार्ता भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में दोनों नेताओं के लिए इसके इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा करने का अवसर होगा. इसके अलावा दोनों देशों के द्वारा कोविड-19 से मुकाबले के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की जाएगी.'
बयान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को 'गर्मजोशी से भरे हुए और दोस्ताना' संबंध बताया गया है और कहा गया है कि दोनों देशों के संबंध कई पहलुओं पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. पिछले डेढ़ सालों में दोनों प्रधानमंत्री बहुपक्षीय बैठकों के दौरान चार बार मिल चुके हैं.
दोनों देशों के बीच संबंधों का स्तर 2009 में बढ़कर 'रणनीतिक साझेदार' का हो गया था. तभी से दोनों देशों ने अहम क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार दिया है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से विदेश नीति पर 2017 में प्रकाशित श्वेत पत्र में भारत को 'हिन्द महासागर के देशों में विशिष्ट सामुद्रिक शक्ति' और 'ऑस्ट्रेलिया का अग्रणी साझेदार' बताया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं