प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय व भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया. उन्होंने यहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर लगाई गई पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की कांस्य की एक प्रतिमा का अनावरण किया. प्रतिमा अनावरण के बाद प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी के साथ वाराणसी के हरहुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे. वहां पर उन्होंने आनंद कानन की नवग्रह वाटिका में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की. मोदी ने विधि विधान के साथ पौधरोपण किया. इसके बाद पीएम मोदी ने बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. पीएम मोदी ने इस दौरान बजट पर लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर हमारे सामूहिक प्रयास हमें 5 वर्ष में 5 ट्रिलियन डॉलर के आर्थिक पड़ाव तक जरूर पहुंचाएंगे. लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि इसकी क्या जरूरत है. ये सब क्यों किया जा रहा है. ये वो वर्ग है जिन्हें हम 'पेशेवर निराशावादी' भी कह सकते हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान पुरानी सरकारों पर भी हमला बोला.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
पीएम मोदी, PM Modi In Varanasi, Pm Modi On Budget 2019, PM Narendra Modi