विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2019

PM मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने जहां ट्वीट कर नेहरू को याद किया, वहीं सोनिया गांधी ने उनके समाधि स्थल शांतिवन जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी.

PM मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन में पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली:

भारत के पहले प्रधानमंत्री और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू को उनके जन्मदिन 14 नवंबर को पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने जहां ट्वीट कर नेहरू को याद किया, वहीं सोनिया गांधी ने उनके समाधि स्थल शांतिवन जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी. सोनिया गांधी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि.'

Jawaharlal Nehru Quotes: ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है'', जानिए जवाहरलाल नेहरू के 10 विचार

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं प्रणब मुखर्जी, हामिद अंसारी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. इसके अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी.

Children's Day: गुरुग्राम की 7 साल की बच्ची की बनाई तस्वीर बनी Google Doddle, जानिए क्या है खास

बता दें, पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1964 में निधन तक वह इस पद पर रहे. नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

VIDEO: JNU के छात्रों की समस्या का हल कब होगा?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: