PM Modi Address to the Nation: देश में जारी कोरोना संकट (Coronavirus) और चीन के साथ तनातनी के बीच आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने एक बार फिर कोरोनावायरस महामारी को लेकर देश के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब हम अनलॉक-2 में प्रवेश कर रहे हैं. हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं, जब सर्दी, जुखाम, बुखार जैसी बीमारी होती है. मेरी सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि अपना ध्यान रखिए. अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है. समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है. लेकिन जब से देश में अनलॉक वन हुआ है तब से लापरवाही कुछ बढ़ती जा रही है. लॉकडाउन के दौरान देश की सर्वोच्च प्राथमिकता रही कि ऐसी स्थिति न आए कि किसी गरीब के घर में चूल्हा न जले. केंद्र सरकार हो, राज्य सरकारें हों, सिविल सोसायटी के लोग हों, सभी ने पूरा प्रयास किया कि इतने बड़े देश में हमारा कोई गरीब भाई-बहन भूखा न सोए.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Coronavirus, PM Modi Address To The Nation