यह ख़बर 28 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को फोन पर शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फोन किया और राष्ट्रीय राजधानी का मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और समर्थन जाहिर किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर खाते पर दर्ज एक ट्वीट में कहा गया है, "प्रधानमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को फोन किया और नई जिम्मेदारी संभालने पर अपनी शुभकामनाएं दी और समर्थन जाहिर किया।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आप नेता केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।