विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

ड्रग्स का आरोप झेल रहे पीएम मोदी की बायोपिक बनाने वाले ने बीजेपी को 53 बार कॉल किया : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने पूछा कि भाजपा में कौन है जो संदीप सिंह को ‘बचा’ रहा है. सिंघवी ने आरोप लगाया कि राजपूत का करीबी मित्र होने का दावा करने वाले फिल्म निर्माता ने पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में 53 बार कॉल की है.

ड्रग्स का आरोप झेल रहे पीएम मोदी की बायोपिक बनाने वाले ने बीजेपी को 53 बार कॉल किया : कांग्रेस
पीएम मोदी की बायोपिक बनाने वाले निर्माता संदीप सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput case) में सीबीआई (CBI) जांच का आदेश देने में केन्द्र द्वारा दिखाई गई ‘तत्परता' पर रविवार को सवाल उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक (PM Biopic) फिल्म के निर्माता संदीप सिंह (Sandip Singh) के भाजपा के साथ कथित संबंधों की जांच कराने की मांग की. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने पूछा कि भाजपा में कौन है जो संदीप सिंह को ‘बचा' रहा है. सिंघवी ने आरोप लगाया कि राजपूत का करीबी मित्र होने का दावा करने वाले फिल्म निर्माता ने पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में 53 बार कॉल की है. ‘वह किससे सुरक्षा मांग रहे हैं.' उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक दल बॉलीवुड के मामलों में नहीं पड़ते. लेकिन अगर कोई संदिग्ध सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा है, तो देश यह जानना चाहता है कि वह किससे जुड़ा है और भाजपा में कौन संदीप सिंह को बचाने की कोशिश कर रहा है?"

सुशांत सिंह राजपूत की बहन नीतू सिंह और श्रुति मोदी की व्हाट्सएप चैट वायरल

सिंघवी ने पूछा, ‘‘क्या सीबीआई जांच के आदेश में तत्परता दिखाने का कारण संदीप सिंह थे? ऐसे लोग भाजपा से क्यों जुड़े हैं?'' उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में सिंह ने इतनी सारी कॉल क्यों कीं और उसका बॉस कौन है.

NCB की जांच में दावा: जिस पैडलर्स से ड्रग्स लेती थीं रिया वो डार्कनेट करता था इस्तेमाल

कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के लिए सिंह की निकटता इस तथ्य से स्पष्ट है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर बायोपिक बनाई. "वह एक सामान्य व्यक्ति नहीं हैं क्योंकि किसी और ने नहीं बल्कि तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस फिल्म के पोस्टर जारी किए." राजपूत मौत मामले की जांच के दौरान मादक पदार्थों का मुद्दा सामने आने पर सिंघवी ने पूछा कि फडणवीस सरकार उस समय क्या कर रही थी जब वह 2017 और 2018 में सत्ता में थी.

सुशांत केस में अब डार्कनेट एंगल की जांच में जुटी NCB

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Case, PM Biopic Maker, Sandip Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com