विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

पेट्रोल और डीजल के दामों में आज फिर कटौती

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.54 रुपये, 76.18 रुपये, 79.15 रुपये और 76.38 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

पेट्रोल और डीजल के दामों में आज फिर कटौती
पेट्रोल और डीजल के दामों में आज कटौती हुई है
नई दिल्ली:

पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली. तेल कंपनियों ने एक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली कटौती की है. पेट्रोल का भाव दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गया है. वहीं, डीजल चारों महानगरों में एक दिन पहले के मुकाबले अब छह पैसे प्रति लीटर कम भाव पर मिलने लगा है. इस महीने अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1.07 रुपये लीटर घट गई है और डीजल के दाम में 74 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है.

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.54 रुपये, 76.18 रुपये, 79.15 रुपये और 76.38 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.75 रुपये, 69.11 रुपये, 69.97 रुपये और 71.51 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. 
 

SBI की नई ब्याज दरों से जमा पूंजी पर होगा घाटा​

अन्य खबरें :

विधानसभा चुनाव 2019 से पहले कैबिनेट ने किए ये 4 बड़े फैसले, सरकारी कर्मचारियों को DA का दीवाली तोहफा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Disel Price Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com