विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में गोडसे को 'देशभक्त' बताया, कांग्रेस ने किया विरोध 

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का हवाला ‘देशभक्त’ के तौर पर दिया जिसको लेकर कांग्रेस सदस्यों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया.

Also Read in
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में गोडसे को 'देशभक्त' बताया, कांग्रेस ने किया विरोध 
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
  • प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे का हवाला 'देशभक्त' के तौर पर दिया
  • इसपर कांग्रेस सदस्यों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया
  • कहा, प्रज्ञा ठाकुर को प्रधानमंत्री का संरक्षण मिला हुआ है
नई दिल्ली:

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का हवाला ‘देशभक्त' के तौर पर दिया जिसको लेकर कांग्रेस सदस्यों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया. सदन में जब द्रमुक सदस्य ए राजा ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया तो प्रज्ञा अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और कहा कि ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए'.

इस पर कांग्रेस के कई सदस्यों ने आपत्ति जताई और यह आरोप लगाते हुए सुने गए कि उन्हें (प्रज्ञा) को प्रधानमंत्री का संरक्षण मिला हुआ है. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी भोपाल से भाजपा सदस्य प्रज्ञा को बैठने का इशारा करते नजर आए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सदस्यों से बैठने की अपील करते हुए कहा कि सिर्फ ए राजा की बात रिकॉर्ड में जा रही है. गौरतलब है कि प्रज्ञा सिंह पहले भी गोडसे को ‘देशभक्त' बता चुकी हैं जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था. 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही भोपाल से BJP की सांसद साध्वी ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को राष्ट्रपिता की जगह राष्ट्रपुत्र बताया था. भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में प्रज्ञा ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा था, '(महात्मा) गांधीजी राष्ट्रपुत्र (Son Of The Nation) हैं. गांधीजी इस धरा के सपूत हैं. राम इस धरा के पुत्र हैं. महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज इस धरा के पुत्र हैं.' उन्होंने कहा, 'देश के लिए जिसने सराहनीय कार्य किया है, निश्चित रूप से वो हमारे लिए आदरणीय हैं. हम उनके कदमों पर चलते हैं.' 

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के आगर मालवा में प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिस पर काफी बवाल हुया था. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर कहा था कि वह इस बयान के लिए उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे. हालांकि, इसके कुछ ही घंटों बाद तब प्रज्ञा ने अपने इस बयान पर देश के लोगों से माफी मांगते हुए कहा था, 'मैं गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं. गांधी जी ने जो देश के लिए किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है.' (इनपुट-भाषा से भी)

VIDEO: BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट के आदेश को मानने से किया इनकार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pragya Singh Thakur, Godse, Nathuram Godse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com