राज्यसभा में इस समय UAPA बिल राज्यसभा में पास हो गया है. बिल पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस बिल के दुरुपयोग की बात गलत है. इसमें आतंकवाद घोषित करने के लिए चार प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं. अमित शाह ने कहा, जब हम विपक्ष में थे तो हमने यूएपीए संशोधन का हमने 2004 और 2008 और 2013 में समर्थन किया था. आतंकवाद के खिलाफ सभी को एकजुट होना चाहिए. हम मानते हैं कि आतंकवाद का को कोई धर्म नहीं होता है. यह मानवता के खिलाफ है, यह किसी सरकार या व्यक्ति के खिलाफ नहीं होता है. अमित शाह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि दिग्विजय सिंह नाराज हैं. यह नेचुरल है. वह हाल ही में चुनाव हारे हैं. एनआईए के तीन केसों में किसी को सजा नहीं मिली है क्योंकि यह राजनीतिक बदले के लिए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Uapa Bill