विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को देश को अवगत कराया कि पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सेनाओं को पीछे हटाए जाने को लेकर भारत और चीन के बीच सहमति बन गई है. सिंह ने बताया कि पैंगोंग झील क्षेत्र में चीन के साथ सेनाओं को पीछे हटाने का जो समझौता हुआ है उसके अनुसार दोनों पक्ष अग्रिम तैनाती चरणबद्ध, समन्वय और सत्यापन के तरीके से हटाएंगे. राज्यसभा में दिए एक बयान में रक्षा मंत्री ने यह आश्वासन भी दिया कि इस प्रक्रिया के दौरान भारत ने ‘‘कुछ भी खोया नहीं है'. उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के अन्य क्षेत्रों में तैनाती और निगरानी के बारे में ‘‘कुछ लंबित मुद्दे'' बचे हैं. वहीं, राज्य सभा में बजट चर्चा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को जवाब देंगी. उसके बाद कल ही राज्य सभा की कार्यवाही आठ मार्च तक के लिए स्थगित हो जाएगी. पहले शनिवार तक कामकाज करने की बात थी.

Here Are LIVE Updates on Parliament Session :-

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament, Lok Sabha, Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com