विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2018

सीमा पार से आए सुनने-बोलने में अक्षम लड़के हसनैन को भेजा उसके देश पाकिस्तान

मूक बधिर लड़के ने संकेत में बताया कि वह पाकिस्तान से है, पाकिस्तानी मुद्रा व कायदे आजम की तस्वीर तुरंत पहचान ली और पाक का झंडा भी बनाया

सीमा पार से आए सुनने-बोलने में अक्षम लड़के हसनैन को भेजा उसके देश पाकिस्तान
पाकिस्तान के मूक-बधिर बच्चे को वाघा बार्डर के रास्ते से पाक वापस भेज दिया गया.
चंडीगढ़: पाकिस्तान के एक 12 वर्षीय लड़के को सोमवार को स्वदेश भेज दिया गया. वह सात महीने पहले भारतीय सीमा में आ गया था.

यह जानकारी नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त और एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने दी. हसनैन को पंजाब के फरीदकोट जिले में एक निगरानी गृह में रखा गया था. वह मई 2017 में अनजाने में सीमा के भारतीय क्षेत्र में आ गया था. उसके पास से पाकिस्तानी 20 रुपये का नोट मिला था. उसे अटारी-वाघा सीमा से स्वदेश भेजा गया.

यह भी पढ़ें : पाक सेना ने गलती से सीमा पार करने वाली भारतीय महिला को वापस भेजा

पाकिस्तानी उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि लड़के को उसके अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा गया. फरीदकोट के उपायुक्त राजीव पाराशर ने बताया कि लड़के को सीमा पर स्थित संयुक्त जांच चौकी पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा गया.

VIDEO : पाकिस्तान से भोपाल आ गया था रमजान


पाकिस्तानी उच्चायोग ने बताया कि उसे 21 नवम्बर को हसनैन तक राजनयिक पहुंच मिली. बयान में कहा गया, ‘‘राजनयिक पहुंच के दौरान लड़के ने संकेत भाषा में बताया कि वह पाकिस्तान से है. उसने पाकिस्तानी मुद्रा और कायदे आजम की तस्वीर तुरंत पहचान ली. उसने अपने घर पर पाकिस्तानी झंडा भी बनाया. वह उर्दू में कुछ शब्द लिख पाया.’’ पाराशर ने बताया कि हाल में एक सक्षम अदालत ने उसे उसके देश भेजने का आदेश जारी किया था.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan's Silent Deaf Boy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com