विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2015

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
सांकेतिक तस्वीर
अहमदाबाद: पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने रविवार को गुजरात के जखाउ तट के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और 11 नौकाओं को जब्त कर लिया।

नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने कहा, 'पाकिस्तानी एमएसए ने रविवार को जखाउ के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।'

उन्होंने कहा, 'मछुआरे कुल 12 नौकाओं में थे लेकिन एमएसए के अभियान के दौरान एक नौका में किसी तरह आग लग गई और वह डूब गई। हम लोगों को कारणों के बारे में नहीं पता है कि ऐसा कैसे हुआ। डूबी हुई नौका के मछुआरों को बचा लिया गया। उन लोगों ने 11 नौकाओं को जब्त कर लिया और वे नौकाओं और लोगों को कराची की तरफ ले जा रहे हैं।'

यह घटना रविवार सुबह की है और संघ को इस बात की सूचना अन्य मछुआरों के जरिए मिली जो नजदीक में ही मछली पकड़ रहे थे। उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और पुलिस को इस बाबत सूचित कर दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com