विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2021

दिल्ली के केवल 100 किलोमीटर के दायरे को एनसीआर में रखा जाए : CM मनोहर लाल खट्टर

मुख्यमंत्री ने यह बात करनाल में लोक शिकायत सुनते हुए कही. गौरतलब है कि हरियाणा के 22 जिलों में से 14 जिले एनसीआर में आते हैं जिनमें 100 किलोमीटर के दायरे से दूर चरखी-दादरी, करनाल, जींद और भिवानी जैसे जिले भी शामिल हैं.

दिल्ली के केवल 100 किलोमीटर के दायरे को एनसीआर में रखा जाए : CM मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को केंद्र को सुझाव दिया कि दिल्ली के केवल 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों को ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रखा जाना चाहिए. राज्य सरकर द्वारा जारी बयान में खट्टर के हवाले से कहा है गया कि जब एनसीआर बना था तब दूर के जिलों के लोगों ने सोचा था कि इसमें उनका इलाका शामिल होने से बहुत लाभ होगा लेकिन यह उनकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं हुआ.

बयान के मुताबिक इस संदर्भ में खट्टर ने केंद्र को सुझाव दिया है कि 100 किलोमीटर तक के क्षेत्र को ही एनसीआर में रखा जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह बात करनाल में लोक शिकायत सुनते हुए कही. गौरतलब है कि हरियाणा के 22 जिलों में से 14 जिले एनसीआर में आते हैं जिनमें 100 किलोमीटर के दायरे से दूर चरखी-दादरी, करनाल, जींद और भिवानी जैसे जिले भी शामिल हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chief Minister Manohar Lal Khattar, Delhi Haryana Border, NCR Boundary Dispute, Delhi Border Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com