विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2014

मुलायम का बर्थडे : कंबल वितरण में मची भगदड़, महिला की मौत

लखनऊ/बदायूं:

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर हो रहे जलसे के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि वह इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाएगी।

नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम के बर्थडे के मौके पर बदायूं में कंबल बांटा जा रहा था। इस दौरान भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सरवती देवी (55) है। वह गदरपुरा गांव की रहने वाली थी।

वह कार्यक्रम में वह अपनी सहेली लीलावती के साथ आई थी। जिस समय भगदड़ मची उस दौरान वह आगे कुर्सी पर बैठी थी। भगदड़ में अचानक कई लोग उसके ऊपर चढ़ गए, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही है।

गौरतलब है कि शनिवार को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बदायूं के बिछौली के मदनलाल इंटर कलेज में गरीबों को कंबल बांटने का कार्यक्रम रखा गया था।

सूत्रों की माने तो कंबल खुद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बांट रहे थे। वह कंबल बांटकर चले गए थे। इसके बाद भी काफी संख्या में लोग रह गए थे, जिन्हें कंबल नहीं मिला था। इसलिए दोबारा कंबल मंगाए गए। जैसे ही कंबल आए, अचानक भगदड़ मच गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
मुलायम का बर्थडे : कंबल वितरण में मची भगदड़, महिला की मौत
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com