यह ख़बर 10 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

समुद्र किनारे सूटकेस में महिला का शव बरामद

खास बातें

  • मुम्बई में समुद्र तट के समीप सूटकेस में बंद एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि मृत महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।
Mumbai:

मुम्बई में गुरुवार को जुहू समुद्र तट के समीप सूटकेस में बंद एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि मृत महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। उसके चेहरे पर कटने और घाव के निशान हैं। साथ ही महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस उपायुक्त एमएम प्रसन्ना ने पत्रकारों से बताया,"महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना मुश्किल होगा।" उन्होंने कहा, "हम महिला के शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चेहरे में सूजन की वजह से उसकी पहचान करने में दिक्कत हो रही है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com