कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) और रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर (Mark T Esper) का खास अंदाज में अभिवादन किया. डोभाल ने हाथ मिलाने से परहेज करते हुए कोहनी लड़ाकर (Elbow Bump) दोनों अमेरिकी नेताओं का अभिवादन किया. इस मुलाकात के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी खास ध्यान रखा गया.
टू प्लस टू वार्ता के तीसरे संस्करण से पहले साउथ ब्लॉक में 40 मिनट तक बैठक चली. भारत और अमेरिका के बीच रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस्पर और पोम्पिओ बातचीत के लिए भारत आए हैं.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
अजित डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के बीच अभिवादन की तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीर में डोभाल अमेरिकी नेताओं के साथ कोहनी लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. यहां मौजूद सभी लोगों ने मुंह और नाक को फेस मास्क से कवर किया हुआ है. पोम्पिओ के मास्क पर अमेरिका का ध्वज प्रिंट है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया, "बैठक में उन्होंने सामरिक महत्व के कई मुद्दों और चुनौतियों पर बातचीत की. दोनों पक्षों ने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सभी क्षेत्र में क्षमताओं का निर्माण करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि एक सुरक्षित, स्थिर और नियम आधारित क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा माहौल सुनिश्चित किया जा सके."

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने भारतीय सेना के साथ चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के गतिरोध पर भी बातचीत की, दोनों सेनाएं 175 दिनों से आमने-सामने हैं. दोनों देशों के बीच तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया था, जब गलवान घाटी में सैन्य झड़प हुई. इस सैन्य झड़प में 20 भारतीय जवानों की जान कुर्बान हुई थी. अच्छी खासी संख्या में चीनी सैनिक भी हताहत हुए थे. हालांकि, चीन ने इस संबंध में कोई आंकड़ा नहीं दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं